रांची की सड़कों पर निगम का प्रहार: पिस्का मोड़ से पंडरा तक अतिक्रमण का सफाया

रांची: आज रांची की सड़कों पर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. पिस्का मोड़, ओटीसी...

रांची: आज रांची की सड़कों पर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. पिस्का मोड़, ओटीसी ग्राउंड और पंडरा में निगम की टीम ने सड़क किनारे फैले अवैध ठेले, गुमटियां और दुकानें हटाकर भारी मात्रा में सामान जब्त किया.

अधिकारियों ने दी चेतावनी, जानिए 

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद सिर्फ सड़क साफ करना नहीं है. बल्कि आम जनता को उन जाम और समस्याओं से मुक्ति दिलाना है, जो इन अवैध कब्जों की वजह से रोजमर्रा की जिंदगी में बाधा बनते थे.

अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यह सिर्फ शुरुआत है. अगर भविष्य में कोई सड़क पर कब्जा करेगा, तो निगम और भी कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा. इस अभियान के बाद सड़कें साफ-सुथरी और खुली दिखाई देने लगीं, जिससे शहर में व्यवस्था और अनुशासन की नई तस्वीर सामने आई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *