Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: रातू के पंडरा गांव में मातम, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

रातू: राजधानी रांची के रातू प्रखंड अंतर्गत बाजपुर पंचायत के पंडरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक...

रातू: राजधानी रांची के रातू प्रखंड अंतर्गत बाजपुर पंचायत के पंडरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे दोपहर के वक्त घर से खेलने निकले थे. खेलते-खेलते वे गांव के ही एक तालाब के पास पहुंच गए और नहाने के लिए पानी में उतर गए. गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने की कोशिश करते, तब तक दोनों डूब चुके थे. बच्चों को डूबता देख स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत तालाब में छलांग लगा दी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला.

ये भी पढ़ें : असम चुनाव: षड्यंत्रकारियों के गाल पर तमाचा है यह जनसैलाब, रंगापाड़ा में बरसे सीएम हेमंत सोरेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *