रांची : रॉकमेंस और JAP क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत, खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित डीसीए प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए दो मुकाबलों में रॉकमेंस और JAP क्रिकेट अकादमी...

Ranchi: धुर्वा क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित डीसीए प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए दो मुकाबलों में रॉकमेंस और JAP क्रिकेट अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की. दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. पहले मुकाबले में रॉकमेंस का सामना जीडी गोयनका से हुआ. टॉस जीतकर जीडी गोयनका ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 61 रन पर सिमट गई. कुंवर अमरेंद्र ने सर्वाधिक 25 रन बनाए. रॉकमेंस की ओर से वर्नीत ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट झटके. जवाब में रॉकमेंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 66 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया. आदित्य ने 28 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. जीडी गोयनका की ओर से अरव ने 1 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए. शानदार गेंदबाजी के लिए वर्नीत शाहदेव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें : रांची में एलपीजी वितरण पर सख्ती: होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर FIR के निर्देश

JAP क्रिकेट अकादमी की शानदार जीत

दूसरे मुकाबले में JAP क्रिकेट अकादमी ने खूंटी क्रिकेट अकादमी को हराया. टॉस जीतकर JAP ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए. अचिंत ने 32 रन की उपयोगी पारी खेली. खूंटी की ओर से रोहित मुंडा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी क्रिकेट अकादमी की टीम 16.4 ओवर में 72 रन पर ढेर हो गई. पियूष कुमार ने 20 रन बनाए. JAP की ओर से आर्यव शेखर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2.4 ओवर में महज 2 रन देकर 4 विकेट झटके. दोनों मुकाबलों में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, जिन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें : रांची में इंसानियत की मिसाल: 102 यूनिट रक्तदान, बच्चों की जिंदगी बचाने को उमड़ा जनसैलाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *