रांची: नामकुम थाना के हाजत में आत्महत्या मामले में एसएसपी की कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या करने...

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी जगाई मुंडा ने पुलिस हिरासत (हाजत) के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है.

Also Read : रांची में विद्याधन छात्रवृत्ति समारोह, 206 मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति राशि

जाने क्या है मामला

घटना की शुरुआत नामकुम थाना कांड संख्या-50/26 से हुई. वादिनी अंजु देवी (32 वर्ष) ने आरोप लगाया था कि खूंटी निवासी जगाई मुंडा ने उनके 12 वर्षीय पुत्र रमेश हजाम का अपहरण कर लिया है. अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अंजु देवी और अभियुक्त जगाई मुंडा के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. हाल ही में अभियुक्त की पत्नी को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद अंजु ने उससे दूरी बना ली थी.इसी रंजिश में जगाई मुंडा ने अंजु को धमकी दी थी और दो मार्च उसके बेटे का स्कूल से अपहरण कर लिया.

Also Read : रांची नगर निगम का अल्टीमेटम: अवैध निर्माण, अतिक्रमण या भवन नियमों के उलंघन बर्दाश्त नहीं

जंगल में हत्या और साक्ष्य मिटाने की कोशिश

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामगढ़ के मुइयाडीह जंगल ले गया. वहां उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नियत से पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल से मृतक रमेश हजाम का शव बरामद किया.

Also Read : रांची: केयरटेकर ही निकली महिला की कातिल,10 लाख की एफडी और जेवरों के लालच में कर दी गला रेतकर हत्या

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नामकुम थाना लाया गया था

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नामकुम थाना लाया गया था. उसकी सुरक्षा के लिए हाजत के बाहर ओडी पदाधिकारी प्रभुवन कुमार समेत पांच कर्मियों को तैनात किया गया था,लेकिन देर रात अभियुक्त ने कंबल की धारी वाले कपड़े का फंदा बनाया और हाजत के लोहे के गेट से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एएसआई प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, ग़यानंद, सिपाही मुकेश ठाकुर, राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और चौकीदार रेहान अंसारी महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीसी रांची से अनुरोध किया गया है. साथ ही नामकुम थाना प्रभारी के निलंबित के लिए आगे की कार्रवाई की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *