रांची में विद्याधन छात्रवृत्ति समारोह, 206 मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति राशि

रांची: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विद्याधन छात्रवृत्ति योजना...

रांची: आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित विद्याधन छात्रवृत्ति योजना के तहत गुरुवार को रांची प्रेस क्लब सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित 206 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.

Also Read : CM हेमंत ने जाहेर थान में की पूजा-अर्चना, राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की

अतिथियों ने छात्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड अधिविद परिषद के सदस्य डॉ राधा रमण साहू उपस्थित थे. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन के छह राज्यों के प्रभारी प्रबंधक उमा शंकर राव शामिल हुए. अतिथियों ने चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति राशि के चेक प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : रांची: केयरटेकर ही निकली महिला की कातिल,10 लाख की एफडी और जेवरों के लालच में कर दी गला रेतकर हत्या

परीक्षा के माध्यम से होता है चयन

बताया गया कि विद्याधन छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के माध्यम से किया जाता है. इस वर्ष झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 206 छात्रों का चयन किया गया है, जिन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा. कार्यक्रम में अधिवक्ता आनंद राम महतो, राजनाथ महतो, बिहार के प्रभारी दीपेंद्र प्रसाद और झारखंड की कार्यक्रम पदाधिकारी रीता कुमारी सहित विद्याधन के कई स्कॉलर भी मौजूद थे. इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *