Ranchi: बोकारो से लापता युवती की मां की ओर से दाखिल हैवियस कार्पस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. गुरुवार की सुनवाई के दौरान अदालत ने बोकारो पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्यों न इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी दी जाए. जिसपर बोकारो एसपी से जांच की अद्यतन रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की और बताया कि पुलिस इस मामले में अपना काम कर रही है. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान बोकारो एसपी आनलाइन कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. इस संबंध में युवती की मां रेखा देवी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. युवती जुलाई 2025 से गायब है. इसको लेकर बोकारो के पिंडरोजारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन अभी तक युवती को बरामद नहीं किया गया है.


