रांची : हड़गड़ी जमीन पर झारखंड जगुआर कैंप विस्तार को लेकर ग्रामीणों ने की DC से मुलाकात, कहा- ‘यह जमीन आस्था से है जुड़ी’

Ranchi: रांची के कांके प्रखंड में हड़गड़ी जमीन पर प्रस्तावित झारखंड जगुआर कैंप विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री...

Ranchi: रांची के कांके प्रखंड में हड़गड़ी जमीन पर प्रस्तावित झारखंड जगुआर कैंप विस्तार को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की. ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन आदिवासी समाज की आस्था से जुड़ी है, जहां लंबे समय से पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए कैंप के लिए कोई दूसरा विकल्प तलाशा जाए. मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण और अच्छे माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद भी दिया. इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त को शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें : सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा संपन्न: 1315 में से 860 अभ्यर्थी हुए उपस्थित, 416 सफल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *