रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

NEWS DESK: नजर और सब्र के साथ रणवीर सिंह आज भारत के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हो गए हैं. उनकी फिल्म...

NEWS DESK: नजर और सब्र के साथ रणवीर सिंह आज भारत के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हो गए हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने यह साबित कर दिया है कि वक्त आने पर किस्मत बदलती जरूर है. फिल्म में कही गई लाइन “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो वक्त आने पर बदलती है” अब सच होती दिख रही है.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंचमार्क सेट किए हैं. पेड प्रीव्यू शोज के बाद ही फिल्म ने शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन भी इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ 48 घंटों में ही रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. यह फिल्म अब तक कई सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ चुकी है और 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है.

कमाई का पूरा लेखा-जोखा

पेड प्रीव्यू शो से कमाई: 43 करोड़ रुपये.
पहले दिन की कमाई: 102.55 करोड़ रुपये.
दूसरे दिन की कमाई: 80.72 करोड़ रुपये.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे दिन हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 78.94 करोड़ रुपये कमाए. इसके अलावा कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़, तमिल में 0.44 करोड़ और तेलुगु में 1.30 करोड़ की कमाई हुई.
पेड प्रीव्यू और दोनों दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 226.27 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
करियर में बड़ी छलांग ‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. इसने ‘बाजीराव मस्तानी’ (184 करोड़) का लाइफटाइम रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजरें ‘सिम्बा’ (240.22 करोड़) को पार करने पर हैं, जिसे यह जल्द ही पीछे छोड़ सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *