Technology News: रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. यह फोन भारत में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh की दमदार बैटरी है. कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबी बैकअप लाइफ देगा और पावर यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा.

बैटरी और चार्जिंग: पावर का नया रिकॉर्ड
Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला पावरफुल स्मार्टफोन बनाती है. कंपनी के अनुसार यह फोन 38 दिनों तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. इसके अलावा यूजर्स को 185 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 32.5 घंटे तक यूट्यूब स्ट्रीमिंग, 21 घंटे नेविगेशन, 72 घंटे कॉलिंग और 11.6 घंटे तक BGMI गेमिंग (90fps पर) का अनुभव मिल सकता है. चार्जिंग कि बात करें तो इसमें 27W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. साथ ही बायपास चार्जिंग फीचर भी मौजूद है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन कम गर्म होता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन केवल 36 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में 4nm तकनीक पर बना MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है. इसके साथ HyperVision Plus AI चिप भी है, जो पावर खपत को 16 प्रतिशत तक कम करने में मदद करती है. कंपनी के अनुसार यह फोन BGMI जैसे गेम्स में 90fps तक स्मूथ गेमिंग सपोर्ट करता है, जिससे गेमर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा.
डिस्प्ले और डिजाइन
Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच का 144Hz HyperGlow 4D Curve Plus डिस्प्ले मिलेगा. यह स्क्रीन 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है और HDR10 Plus व Netflix HDR को सपोर्ट करती है.
फोन का वजन 219 ग्राम है और कंपनी इसे 10,001mAh बैटरी के साथ भारत का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है. यह Titan Blue और Titan Silver रंगों में उपलब्ध होगा. यह फोन MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड शॉक टेस्ट पास कर चुका है और इसे TÜV Rheinland से 5-स्टार बैटरी सर्टिफिकेशन भी मिला है.
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है.
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
Realme Narzo Power 5G Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा. इसमें Ice Cube आइकन, Misty Glass कंट्रोल सेंटर, नए वॉलपेपर्स, फिंगरप्रिंट एनिमेशन और Breathing Dock जैसे फीचर्स मिलेंगे.
कंपनी तीन साल तक Android अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.
इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स जैसे AI Hyper Clarity, AI Hyper Motion, AI Always-On HDR, AI Smart Reply, AI StyleMe, AI Edit Genie, Instant Clip, LightMe लाइटिंग इफेक्ट्स और गेमिंग के लिए Aim Assist मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Samsung ने पेश की Galaxy S26 सीरीज, 2nm चिपसेट और Agentic AI से लैस स्मार्टफोन्स

