Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा से की शिष्टाचार भेंट

बुंडू/रांची: बुंडू नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव उर्फ बड़का ने अपनी ऐतिहासिक जीत के उपरांत रांची स्थित आवास पर...

बुंडू/रांची: बुंडू नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव उर्फ बड़का ने अपनी ऐतिहासिक जीत के उपरांत रांची स्थित आवास पर तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने उन्हें शानदार विजय की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी.

जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

विधायक ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और उम्मीदों की जीत है. उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी विजयी वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की, कि आने वाले समय में आपसी सामंजस्य और समन्वय के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा.

मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच बुंडू नगर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई. विधायक ने भरोसा जताया कि नगर पंचायत और विधायक प्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र को नई दिशा देने का कार्य करेंगे.
इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ आए सहयोगीगणों से भी विधायक ने आत्मीय मुलाकात की.

यह भी पढ़ें: बुंडू नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत, बुंडू पहुंचे जितेंद्र उरांव ‘बड़का’ का ताशा-बाजा के साथ भव्य स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *