Technology News: हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है. इस मॉडल को बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसे Mosaic Blue और Mosaic Green जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिससे यह युवाओं को भी खासा पसंद आ सकता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.
क्या है कीमत?
Realme P4 Lite 5G तीन वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत-
4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹12,999
4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999
6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹15,999 है.
हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इन वेरिएंट्स पर 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है. साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है. ऐसे में डिस्काउंट के बाद बेस वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये तक आ जाती है.
ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
क्या मिलेंगे फीचर्स?
डिस्प्ले: इस फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन धूप में भी ठीक से दिखाई देती है.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिलता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और बेसिक गेमिंग के लिए काफी है. इसके साथ ही 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है. खास बात यह है कि वर्चुअल RAM फीचर के जरिए RAM को 14GB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² Airflow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे इस्तेमाल के दौरान भी डिवाइस ज्यादा गर्म नहीं होता.
कैमरा: कैमरा सेटअप कि बात करें, तो इसमें 13MP का AI सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
बैटरी: पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है. साथ ही 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
ड्यूरेबिलिटी भी दमदार
ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन मजबूत है, क्योंकि इसमें IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है. कुल मिलाकर, Realme P4 Lite 5G उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आता है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, 5G और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज: 7200mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
