6300mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ रहा Redmi का नया फोन, बजट में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Technology News: Redmi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 15A 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है. यह फोन 27...

Redmi 15A India Launch
Redmi 15A

Technology News: Redmi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 15A 5G के लॉन्च की घोषणा कर दी है. यह फोन 27 मार्च को लॉन्च होगा और Redmi 15 सीरीज का तीसरा मॉडल होगा. खास बात यह है कि यह इस लाइनअप का पहला ‘A’ मॉडल है. कंपनी इस फोन को “The Real Hero” टैगलाइन के साथ पेश कर रही है, जिसमें बड़े डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और AI कैमरा जैसे फीचर्स पर जोर दिया गया है.

डिजाइन और लुक

टीजर के मुताबिक Redmi 15A का डिजाइन काफी हद तक Redmi 15C जैसा ही होगा. इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप, फ्लैट डिस्प्ले और राउंडेड एजेस मिलेंगे. फोन तीन कलर ब्लैक, लाइट ब्लू और लैवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा.

बड़ा और स्मूथ डिस्प्ले

Redmi 15A में बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. संभावना है कि इसमें 6.9-इंच स्क्रीन दी जाए. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है. इससे यूजर्स को वीडियो देखने और गेमिंग में स्मूथ एक्सपीरियंस मिलेगा.

दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो एक दिन से ज्यादा का बैकअप देने में सक्षम हो सकती है.

इसके अलावा ऑक्टा-कोर 5G प्रोसेसर, डुअल AI कैमरा और वॉटर रेसिस्टेंस सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलने की पुष्टि हुई है.

बजट सेगमेंट में होगी एंट्री

Redmi 15A को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है.

यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है, जो 4G से 5G में अपग्रेड करना चाहते हैं, जिन्हें बड़ी बैटरी और बड़ा डिस्प्ले चाहिए.

 यह भी पढ़ें: Redmi का 100-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च, 4K और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *