Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर्व को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क, ड्रोन से हो रही कड़ी निगरानी

  पलामू: आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक...

 

पलामू: आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दिन-प्रतिदिन और अधिक सशक्त की जा रही है.

ड्रोन से हो रही हाईटेक निगरानी

इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन की तैनाती की गई है. प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो-दो ड्रोन लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से भीड़-भाड़ वाले स्थानों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन कैमरों के जरिए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित नजर रखते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

फ्लैग मार्च और गश्ती से बढ़ी सुरक्षा

साथ ही, प्रत्येक निर्धारित रूट पर पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्ती की जा रही है, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

अफवाहों से रहें दूर, तुरंत दें सूचना

जिला पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम 112 को दें. जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है कि रामनवमी पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और प्रत्येक नागरिक सुरक्षित महसूस करे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *