महंगाई पर राहत, मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर घटाई कस्टम ड्यूटी

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के फैसले की...

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के फैसले की सराहना की. उन्होंने इसे जनता को महंगाई से राहत देने वाला कदम बताया.

वैश्विक संकट के बीच बड़ा निर्णय

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है.

Also Read: विष्णुगढ़ दुष्कर्म-हत्या मामला: सांसद मनीष जायसवाल का सरकार पर हमला, दोषियों को फांसी की मांग

आम जनता को मिलेगा सीधा लाभ

सांसद ने कहा कि भारत में कस्टम ड्यूटी घटाने से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम होगी, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ घटेगा. उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *