Click Here
Click Here
Click Here

विष्णुगढ़ दुष्कर्म-हत्या मामला: सांसद मनीष जायसवाल का सरकार पर हमला, दोषियों को फांसी की मांग

हजारीबाग: विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है. हजारीबाग...

हजारीबाग: विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना को लेकर सियासत गरमा गई है. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सरकार और सत्ता पक्ष की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की दरिंदगी पर सरकार की संवेदनहीनता से जनता में आक्रोश है.

पीड़ित परिवार से मिले, न्याय का भरोसा

संसद सत्र से लौटने के बाद मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत अन्य नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया. इसके बाद सांसद सेवा केंद्र हजारीबाग में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने घटना को ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयर’ बताया.

घटना को बताया ‘निर्भया से भी जघन्य’

सांसद ने कहा कि जुलूस के दौरान लापता हुई बच्ची का शव अगले दिन क्षत-विक्षत हालत में मिला. उन्होंने घटना की तुलना निर्भया कांड से करते हुए कहा कि यह उससे भी अधिक दर्दनाक है. उन्होंने दोषियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की.

Also Read: विष्णुगढ़ हत्याकांड: BJP का अल्टीमेटम- 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हजारीबाग बंद

सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी राज्य सरकार या सत्ताधारी दल का कोई बड़ा प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा. उन्होंने इसे सरकार की संवेदनहीनता करार दिया.

गिरफ्तारी नहीं तो हजारीबाग बंद

भाजपा ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि रविवार तक दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो सोमवार को ‘हजारीबाग बंद’ किया जाएगा और भाजपा महिला मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगी.

जिला अध्यक्ष ने भी की कड़ी निंदा

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *