हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज डीपी सिंह का निधन

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल...

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस धनंजय प्रसाद सिंह का रविवार को निधन हो गया. वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था. रिटायर्ड जस्टिस धनंजय प्रसाद सिंह का जन्म 6 सितंबर 1946 को हुआ था. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के लीड्स विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की है. वे 27 फरवरी 2006 को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए थे. जस्टिस धनंजय प्रसाद सिंह के निधन से न्यायपालिका में शोक की लहर है. जानकारी के मुताबिक आज ही उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *