Click Here
Click Here
Click Here

नारी शक्ति के हाथों में रेल की कमान: रांची में महिला टीम ने संभाली रांची-इरगांव ट्रेन की जिम्मेदारी

रांची: महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली....

Loco Pilot
Loco Pilot

रांची: महिला दिवस के गौरवशाली अवसर पर रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर महिला सशक्तिकरण की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली. रविवार यानि महिला दिवस के दिन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और साहस को सलाम करते हुए रेलवे प्रशासन ने रांची-इरगांव ट्रेन के संचालन का पूरा जिम्मा महिला कर्मियों की टीम को सौंपा. इंजन से लेकर सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर महिलाएं ही मुस्तैद दिखीं.

लोको पायलट से सुरक्षा तक, 15 महिलाओं की ‘पिंक टीम:

ट्रेन संचालन के इतिहास में इस दिन को खास बनाने के लिए 15 महिला कर्मचारियों की एक विशेष टीम गठित की गई थी. इस टीम ने ट्रेन की रवानगी से लेकर उसके गंतव्य तक पहुंचने की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया. इस में टीम लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, टीटीई, आरपीएफ सुरक्षा कर्मी शामिल है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Read Also: महिला दिवस विशेष: झारखंड की बेटियां बना रहीं नई पहचान, खेल से लेकर नेतृत्व तक हर क्षेत्र में बुलंद कर रहीं आवाज

गुलाब देकर किया गया सम्मान:

कार्यक्रम के दौरान रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह ने स्टेशन पर उपस्थित सभी महिला रेल कर्मियों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया. स्टेशन परिसर में इस पहल को लेकर यात्रियों के बीच भी खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने तालियां बजाकर इस टीम का हौसला बढ़ाया. इस विशेष पहल पर सीनियर डीसीएम सूची सिंह और अन्य महिला रेल कर्मियों ने अपने विचार साझा किए.

Read Also: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: इस साल का थीम है दान करके लाभ प्राप्त करें

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *