रांची-खूंटी रोड पर सड़क हादसा, धान लदे ट्रक की चपेट में आने से लोधमा के युवक की मौत

Ranchi: रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर स्थित नचियातु के पास बुधवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान...

Ranchi: रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर स्थित नचियातु के पास बुधवार सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खूंटी जिले के लोधमा निवासी के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब युवक अपनी बाइक से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान नचियातु के समीप विपरीत दिशा से आ रहे  धान लदे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ट्रक के पहिये की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने धान लदे ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *