रांची: लूट की योजना बना रहे गिरोह का भंडाफोड़, हथियार सप्लायरों सहित 5 गिरफ्तार

रांची: जिले के ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी...

रांची: जिले के ग्रामीण इलाकों में आपराधिक घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लापुंग और ईटकी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक अंतरजिला अपराधी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक विधि-विरुद्ध बालक भी शामिल है.

गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी और गिरफ्तारी

घटना की शुरुआत 29 मार्च की रात करीब नौ बजे हुई, जब एसएसपी को सूचना मिली कि दो अपराधी बिना नंबर प्लेट की चोरी की पल्सर बाइक से बेडो से लापुंग की ओर जा रहे हैं. ये अपराधी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.

सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी के निर्देश और डीएसपी बेडो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने लापुंग के करमचौरा इलाके में छापेमारी कर आशीष उरांव और एक नाबालिग को धर दबोचा. तलाशी के दौरान इनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई. गिरफ्तार अपराधियों में आशीष उरांव, श्रवण सिंह, सुका उरांव,

चारो मिंज और नाबालिग शामिल है. पुलिस फिलहाल गिरोह के अन्य संपर्कों और उनके द्वारा अंजाम दी गई अन्य वारदातों की से जांच कर रही है.

Also Read: कटकमसांडी अंचल–प्रखंड कार्यालय में ‘प्रतिशत’ का खेल, फाइलें अटकीं, विकास ठप

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान सड़कों पर वाहनों को रोककर लूटपाट करते हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में धुर्वा थाना क्षेत्र में भी एक बाइक लूटी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूछताछ में सबसे बड़ी जानकारी हथियार की सप्लाई को लेकर मिली. अपराधियों ने बताया कि उन्होंने हथियार ईटकी निवासी श्रवण सिंह और सुका उरांव से खरीदे थे.

हथियार सप्लायरों के ठिकाने पर छापेमारी

इस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ईटकी थाना क्षेत्र के ग्राम डोला और कुल्ली में छापेमारी की. यहां से पुलिस ने मुख्य हथियार सप्लायर श्रवण सिंह, सुका उरांव और उनके सहयोगी चारो मिंज को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक सिक्सर और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. आशीष उरांव के विरुद्ध हत्या (धारा 302), हत्या का प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट के तहत लापुंग, सदर, कर्रा और धुर्वा थानों में कुल छह मामले दर्ज हैं. वह जेल की सुरक्षा भंग करने का भी आरोपी रहा है. श्रवण के खिलाफ ईटकी थाने में वर्ष 2014 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *