सरायकेला: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में अनुरक्षण कार्य को लेकर 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम संचालित किया जाएगा. इसके कारण कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से जानकारी जारी की गई है.

कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
रोलिंग ब्लॉक के कारण 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा ट्रेन 17 मार्च, 19 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द रहेगी. वहीं 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू ट्रेन 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द कर दी गई है. इसके अलावा 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू ट्रेन भी 17 मार्च, 20 मार्च और 22 मार्च 2026 को रद्द रहेगी.
कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू पैसेंजर ट्रेन 16 मार्च 2026 को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ होगी. इस दौरान आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
एक ट्रेन का मार्ग बदला गया
18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को 18 मार्च 2026 को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से चलाया जाएगा.
कुछ ट्रेनों का समय बदला
63591 बोकारो–आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक बोकारो से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी. वहीं 18020 धनबाद–झारग्राम मेमू एक्सप्रेस 16 मार्च, 18 मार्च, 19 मार्च और 22 मार्च 2026 को धनबाद से एक घंटे विलंब से रवाना होगी.
एक ट्रेन को रास्ते में रोका जाएगा
12802 आनंद विहार टर्मिनल–पुरी एक्सप्रेस 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तथा 22 मार्च 2026 को यदि अपने निर्धारित समय पर चलती है, तो उसे राजाबेरा–बोकारो स्टील सिटी खंड में 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

