Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: गैस एजेंसी में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे, इलाके में मची अफरातफरी

पलामू: शहर के व्यस्ततम इलाके बैरिया चौक पर स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार को अचानक सिलेंडर फटने से भीषण...

पलामू: शहर के व्यस्ततम इलाके बैरिया चौक पर स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय में रविवार को अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई. इस हादसे में कार्यालय में मौजूद तीन कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है. जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में यह घटना घटी. अचानक एक सिलेंडर में हुए विस्फोट के साथ ही पूरे परिसर में आग की लपटें उठने लगीं. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रही है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने बैरिया चौक की ओर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया है ताकि कोई और हताहत न हो. हादसे के वक्त कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत मेदिनीनगर एमएमसीएच ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *