रांची: निकाय चुनाव को लेकर रांची नगर निगम के चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह निर्धारित मतगणना स्थल पर शुरू हुई है. पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है. मतगणना का जो रुझान आया है उसके मुताबिक रांची मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने बढ़त बना ली है. वो अपने निकटतम प्रत्याशी रमा खलखो से 41278 वोट से आगे हो गई है. वहीं रामगढ़ अध्यक्ष पद पर कुसुमलता ने बढ़त बनाई है. जबकि कोडरमा नगर पंचायत के डोमचांच से भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा लगभग 800 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं.मानगो नगर निगम चुनाव के पहले राउंड की मतगणना ने सियासी माहौल गरमा दिया है. पहले चरण के नतीजों में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं.बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव जीत गए हैं.गिरिडीह से जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा करीब सात हजार मतों से आगे चल रही है. भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र चौधरी दूसरे नंबर पर हैं, हालांकि, एक भी चक्र का रुझान अधिकृत तौर पर अब तक नहीं आया है.लोहरदगा में अध्यक्ष पद पर पावन एक्का ने बनाई बढ़त.


