साहिबगंज: जिले के बरहेट प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती केशाफूली गांव में रविवार को हिंदू धर्म जागरण मंच द्वारा एक भव्य घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में लगभग 40 महिला, पुरुष और बच्चों ने अपनी स्वेच्छा से पुनः सनातन धर्म को स्वीकार किया. जानकारी के अनुसार, केशाफूली गांव के ये परिवार लगभग छह साल पूर्व किन्हीं कारणों से हिंदू धर्म त्याग कर ईसाई धर्म में शामिल हो गए थे. लंबे समय के बाद अपनी जड़ों की ओर लौटने की इच्छा व्यक्त करने पर धर्म जागरण मंच ने इस शुद्धिकरण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की. आध्यात्मिक गुरुओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी परमानंद बाबा (करमाटांड़) और गुरू बाबा शीतल सोरेन (सिदरी गांव) की विशेष उपस्थिति रही.

