Saraikela: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुकड़ू प्रखंड के तिरूलडीह पंचायत के पांडरा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक कर्तव्य और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया गया. महिलाओं को बाल विवाह, बाल मजदूरी, महिला सम्मान, पालन पोषण, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 और नलसा हेल्प लाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

महिलाओं ने लिया संकल्प
इस अवसर पर महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया. जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था. इस अभियान में पीएलवी विकास चंद्र महतो, फागुराम महतो, मस्तान सिंह महतो, ईस्ताक मोमिन समेत ग्रामीण मौजूद थे.

