सरायकेला : शहीद दिवस के उपलक्ष्य में “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में आज सामुदायिक भवन, सरायकेला परिसर स्थित कार्यालय परिसर एवं सिदो-कान्हू पार्क, सरायकेला में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन...

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के तत्वाधान में आज सामुदायिक भवन, सरायकेला परिसर स्थित कार्यालय परिसर एवं सिदो-कान्हू पार्क, सरायकेला में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन जिला युवा पदाधिकारी श्री क्षितिज के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस अवसर पर कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित युवा वॉलिंटियर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया.

कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों द्वारा पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाते हुए कचरा संग्रहण, झाड़ियों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। साथ ही, पूर्व में (लगभग 3-4 वर्ष पूर्व) श्रमदान के माध्यम से निर्मित जल सोख्ता (Soak Pit) की सफाई, मरम्मत एवं पुनर्सक्रियकरण किया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ हो सके तथा जल संरक्षण को बढ़ावा मिले.

इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

अंत में जिला युवा पदाधिकारी श्री क्षितिज द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण हेतु ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपने आसपास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण में सहयोग प्रदान करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *