लातेहार में सरहुल की धूम: प्रकृति और संस्कृति के संगम में झूमा पूरा जिला, एसपी भी हुए शामिल

लातेहार: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आदिवासी संस्कृति के अटूट विश्वास का महापर्व सरहुल शनिवार को लातेहार जिले में हर्षोल्लास और पारंपरिक...

लातेहार: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आदिवासी संस्कृति के अटूट विश्वास का महापर्व सरहुल शनिवार को लातेहार जिले में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया. चारों ओर सखुआ के फूलों की महक और मांदर की थाप ने पूरे वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया.

इस अवसर पर लातेहार के डीसी उत्कर्ष कुमार और एसपी कुमार गौरव ने स्थानीय सरना समिति द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत की, अधिकारियों ने न केवल कार्यक्रम का आनंद लिया, बल्कि पुलिस केंद्र लातेहार स्थित सरना स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की. उन्होंने प्रकृति की रक्षा और जिले की समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *