Meta को टक्कर देने उतरी Sarvam Kaze, देसी AI मॉडल्स से लैस स्मार्ट चश्मा

Technology News: बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Sarvam AI ने स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी नई AI-पावर्ड चश्मा डिवाइस ‘Sarvam Kaze’...

Smart Glass

Technology News: बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Sarvam AI ने स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी नई AI-पावर्ड चश्मा डिवाइस ‘Sarvam Kaze’ पेश की है. कंपनी का दावा है कि यह ग्लासेस पूरी तरह भारत में डिजाइन और डेवलप की गई हैं. इस प्रोडक्ट को नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान शोकेस किया गया है.

चैट फीचर इसी सप्ताह हो सकता है रोलआउट

कंपनी के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका ऐलान करते हुए लिखा, कि Sarvam अब अपने AI मॉडल्स को सीधे यूजर्स के हाथों तक डिवाइस के जरिए पहुंचा रहा है. Sarvam Kaze की बिक्री मई 2026 से शुरू होने वाली है, जबकि इसका चैट फीचर इसी सप्ताह रोलआउट किया जा सकता है.

क्या खास है Sarvam Kaze में?

Sarvam Kaze 2026 के स्मार्ट ग्लासेस ट्रेंड के मुताबिक वॉयस कमांड सुनने, जवाब देने और सामने दिख रहे दृश्य को एम्बेडेड कैमरों के जरिए कैप्चर करने में सक्षम है. यानी यूजर बिना फोन निकाले ही कई AI फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है.

सबसे खास बात यह है कि यह ग्लासेस Sarvam के अपने फाउंडेशनल AI मॉडल्स पर काम करती है. ये मॉडल खास तौर पर भारतीय भाषाओं और भारत से जुड़े यूज केस जैसे वॉयस इंटरफेस और डॉक्युमेंट प्रोसेसिंग के लिए ट्रेन किए गए हैं. इससे हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में बेहतर और ज्यादा नेचुरल इंटरैक्शन की उम्मीद की जा रही है. कंपनी डेवलपर्स को भी अपने प्लेटफॉर्म पर कस्टम ऐप्स बनाने की सुविधा दे रही है. हालांकि, फिलहाल इस डेवलपर इकोसिस्टम की डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है.

Meta से मुकाबले की तैयारी

हाल ही में, Meta की Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस भी भारत में लॉन्च हुई हैं, लेकिन उनका फोकस अभी भी काफी हद तक अंग्रेजी-बेस्ड इंटरैक्शन पर है. ऐसे में Sarvam भारतीय भाषाओं को प्राथमिकता देकर एक बड़ा गैप भरने की कोशिश कर रहा है. अगर कंपनी अपने दावों पर खरी उतरती है, तो यह भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन की गई पहली मजबूत AI वियरेबल डिवाइस साबित हो सकती है.

क्या-क्या जानकारी अभी बाकी है?

हालांकि, Sarvam Kaze को लेकर उत्साह है, लेकिन कई अहम जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं. जैसे कीमत, बैटरी लाइफ, हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन, ऑन-डिवाइस AI की वास्तविक परफॉर्मेंस से रिलेटेड डिटेल्स सामने नहीं आई है.

डिजाइन कि बात करें, तो Kaze एक क्लीन और सिंपल स्पेक्टेकल-स्टाइल फ्रेम में नजर आती है, लेकिन इसके टेक्निकल फीचर्स पर कंपनी ने अभी ज्यादा खुलासा नहीं किया है.

मई लॉन्च बनेगा असली परीक्षा

मई 2026 में जब Sarvam Kaze बाजार में आएगी, तब यह साफ होगा कि कंपनी अपने AI विजन को मजबूत हार्डवेयर के साथ कितना सफलतापूर्वक पेश कर पाती है. Meta जैसी बड़ी कंपनियों के बीच भारतीय स्टार्टअप का यह कदम ‘मेड इन इंडिया AI डिवाइस’ की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *