सरायकेला: जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में सोमवार विधायक सविता महतो ने विधायक योजना के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच पीसीसी सड़कों का उद्घाटन किया. इस मौके पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

सड़कों का विवरण
- विधायक ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण विभिन्न गांवों में 400-400 फीट लंबी सड़कें बनाने के लिए कराया गया है.
- काशीडीह: माझी भवन से भाट मांझी के घर तक – 5,95,700 रुपये
- जूरगुटांड़: महावीर गोप के घर से स्कूल तक – 6,15,000 रुपये
- ईचाडीह: पूर्वी क्षेत्र बुलान से श्रावण महतो की जमीन तक – 6,100 रुपये
- शीशीटांड़: रावण सिंह मुंडा के घर से धनेश्वर कुमार के घर तक – 5,90,600 रुपये
- कूदा: पुशु महतो के घर से चेकडैम तक – लगभग 6,00,000 रुपये
Also Read: एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार
क्या कहा विधायक ने
सविता महतो ने कहा कि ये सभी योजनाएं ग्रामीणों की मांग पर आधारित हैं. नई सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और गांवों का विकास भी तेज होगा.
कार्यक्रम में शामिल लोग
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, हरेकृष्ण महतो, युधिष्ठिर मांझी, नव किशोर हांसदा, चैतन्य महतो, धीरज महतो, अरुण महतो, मनोज कुम्हार, रमानाथ महतो, मंगल महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

