चाईबासा: SDO का गैस एजेंसी-गोदाम पर औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

Chaibasa: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने शहर में संचालित आर.के. एचपी गैस एजेंसी और उसके गोदाम का औचक निरीक्षण किया. उनके...

Chaibasa: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने शहर में संचालित आर.के. एचपी गैस एजेंसी और उसके गोदाम का औचक निरीक्षण किया. उनके साथ सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार और सदर मार्केटिंग ऑफिसर भी मौजूद रहे.

रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच

निरीक्षण के दौरान टीम ने एजेंसी के स्टॉक पंजी, वितरण पंजी और आगत पंजी सहित प्रमुख रिकॉर्ड की जांच की. गोदाम में सिलेंडरों की भौतिक गिनती कर रिकॉर्ड से उसका मिलान भी किया गया.

सुरक्षा मानकों की पड़ताल

टीम ने सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया. खाली और भरे सिलेंडरों के अलग-अलग रख-रखाव, वजनी जांच और रेगुलेटर-सील की स्थिति की भी बारीकी से जांच की गई.

Also Read: ब्राउन शुगर तस्करी में महिला समेत चार गिरफ्तार

ग्राहकों से भी ली जानकारी

एसडीओ ने मौके पर मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर सब्सिडी, बुकिंग प्रक्रिया, डिलीवरी समय और किसी प्रकार के अवांछित शुल्क के बारे में जानकारी ली.

पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश

एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल में गैस वितरण की सप्लाई चेन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है. सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे वितरण में पारदर्शिता रखें और सूचना पट्ट व हेल्पलाइन को अपडेट रखें, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके.

कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में कालाबाज़ारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. टीम ने एजेंसी प्रबंधन को नियमित स्टॉक डिस्क्लोजर और समय पर रिफिल डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *