पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित पोटका प्रखंड अंतर्गत सभी स्कूलों की रसोइयां और संयोजिकाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. हड़ताल के दौरान उन्होंने पोटका प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.

मात्र 2 हजार रुपये मानदेय
आंदोलन कर रही रसोइयों ने कहा कि पिछले 21 वर्षों से वे सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए भोजन बना रही हैं, लेकिन उन्हें मात्र 2 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो बहुत कम है. इससे घर चलाने में काफी दिक्कत होती है.
उचित मानदेय देने की मांग
उन्होंने सरकार से उचित मानदेय देने की मांग की है. साथ ही सभी संयोजिकाओं और रसोइयों का बीमा कराया जाए और उन्हें स्थायी किया जाए. रिटायरमेंट के बाद पेंशन की भी व्यवस्था की जाए. इन सहित कई मांगों को लेकर वे सरकार से गुहार लगा रही हैं.

