Click Here
Click Here
Click Here

पलामू पुलिस की मेहनत रंग लाई, बिछड़ा बेटा सकुशल घर लौटा

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला पहाड़ गांव में एक दशक बाद खुशियों ने दस्तक दी है. मंगल परहिया...

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काला पहाड़ गांव में एक दशक बाद खुशियों ने दस्तक दी है. मंगल परहिया के पुत्र मंदीस परहिया, जो पिछले 10 वर्षों से लापता थे, अब सुरक्षित अपने परिवार के बीच हैं. 18 दिसंबर 2025 को परिजनों के आवेदन के बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू की.

तकनीकी जांच और मानवीय प्रयास से मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, अनुसंधानकर्ता धर्मवीर कुमार यादव और सशस्त्र बल के जवानों ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार प्रयास किए. आखिरकार युवक को Kolkata के साउथ 24 परगना, बांग्लादेश बॉर्डर क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

एक परिवार फिर से हुआ पूरा

जब पलामू पुलिस ने मंदीस को उसके परिजनों को सौंपा, तो गांव में भावुक माहौल बन गया. पुलिस के इस सराहनीय कार्य ने न केवल एक जटिल मामले को सुलझाया, बल्कि एक बिछड़े परिवार को फिर से मिलाने का काम भी किया. यह पलामू पुलिस की संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उदाहरण है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *