सरायकेला: नीमडीह में बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पलटा

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टाटा–पुरुलिया मार्ग पर लुपुंगडीह गांव के...

सरायकेला: नीमडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टाटा–पुरुलिया मार्ग पर लुपुंगडीह गांव के पास इंडियन गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक टाटा–पुरुलिया मार्ग पर चांडिल की ओर से नीमडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान लुपुंगडीह गांव के समीप चालक को झपकी आने के कारण संतुलन अचानक बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.दुर्घटना के बाद ट्रक चालक किसी तरह ट्रक के अंदर से बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच गई.

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को अपने कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया.

पुलिस ने ट्रक तथा उसमें लदे गैस सिलेंडरों को अपने कब्जे में ले लिया, ताकि कोई व्यक्ति सिलेंडर को वहां से ले न सके और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *