सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम के तीन शहरी निकायों में कल मतदान, 2.53 लाख से अधिक मतदाता करेंगे वोट

सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन शहरी निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में 23 फरवरी को...

सरायकेला: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन शहरी निकायों मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में 23 फरवरी को मतदान होगा. कुल 2,53,617 मतदाता 249 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

इतने वार्डों के लिए चुनाव 

मानगो नगर निगम में महापौर और 36 वार्डों के लिए चुनाव होगा. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष और 22 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और 12 वार्डों के लिए वोट डाले जाएंगे.

मालूम हो कि मानगो नगर निगम के महापौर और जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है. वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है.

कुल 1,96,791 मतदाता

मानगो नगर निगम में कुल 1,96,791 मतदाता हैं और महापौर पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं. जुगसलाई नगर परिषद में कुल 44,239 मतदाता हैं तथा अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

चाकुलिया नगर पंचायत में कुल 12,587 मतदाता हैं और अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कर्मियों की तैनाती और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *