Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह नगर निगम चुनाव के बीच भाजपा को झटका, जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने थामा JMM का दामन

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने...

गिरिडीह: नगर निगम चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश दास ने पार्टी से नाता तोड़ते हुए JMM का दामन थाम लिया है. उनके इस फैसले से स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

जानकारी के अनुसार, चुनावी माहौल के बीच प्रकाश दास ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है. पार्टी में केवल पूंजीवादी और प्रभावशाली लोगों को महत्व दिया जा रहा है, जबकि वर्षों से मेहनत करने वाले गरीब और जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है.

उचित सम्मान और अवसर नहीं मिला

प्रकाश दास ने कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया, लेकिन उन्हें उचित सम्मान और अवसर नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की आवाज दबाई जा रही है, जिससे वे आहत थे.

पार्टी की सदस्यता दिलाई

इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और औपचारिक रूप से स्वागत किया. झामुमो नेताओं ने कहा कि प्रकाश दास के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी.

नगर निगम चुनाव के बीच हुए इस घटनाक्रम को BJP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस राजनीतिक बदलाव का चुनावी समीकरण पर कितना असर पड़ता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *