NEWS DESK: ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले आज, 22 मार्च को शानदार अंदाज़ में संपन्न हुआ. पहले सीज़न के विजेता बने शिव ठाकरे, जिन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. हालांकि, जीत के बाद उन्होंने यह पूरी राशि अपने सबसे बड़े फैन सीताराम प्रह्लाद आघाव को उपहार में दे दी.

इस रियलिटी शो की शुरुआत 1 फरवरी को हुई थी. फाइनल में जगह बनाने वाले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में रजत दलाल, शिव ठाकरे, फैजू, कृष्णा श्रॉफ और काका शामिल रहे.

