सिमडेगा : अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, चिप्स लदा ट्रैक्टर जब्त

Simdega: सिमडेगा जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के सोनारटोली...

Simdega: सिमडेगा जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के सोनारटोली के समीप खनन विभाग की टीम ने बिना वैध चालान के स्टोन चिप्स ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनन विभाग को सदर थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर खनन निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने सोनारटोली के पास जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान चिप्स से लदे एक ट्रैक्टर को रोककर वाहन चालक से खनिज परिवहन से संबंधित वैध चालान की मांग की गई. लेकिन जांच के क्रम में चालक के पास कोई वैध चालान नहीं पाया गया. इसके बाद खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर को जब्त कर सदर थाना को सुपुर्द कर दिया. मामले में संबंधित चालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

खनन विभाग ने दी चेतावनी

प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *