सिमडेगा: नगर परिषद अध्यक्ष ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण, सफाई और मरम्मत के दिए निर्देश

सिमडेगा: नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शुक्रवार सुबह तेलंगा खड़िया सिमडेगा बस स्टैंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान...

सिमडेगा: नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने शुक्रवार सुबह तेलंगा खड़िया सिमडेगा बस स्टैंड का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चारों ओर फैली गंदगी और दुर्गंध को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई. यात्रियों के लिए बनाए गए यात्री शेड भी जर्जर हालत में पाए गए.

Also Read: हेमंत सरकार में यूपी मॉडल पर पुलिस की स्ट्राइक: 13 महीनों में 15 एनकाउंटर, दहशत के पर्याय बने 5 खूंखार अपराधी ढेर

15 दिनों में व्यवस्था सुधारने का निर्देश

नगर परिषद अध्यक्ष ने अधिकारियों और सफाई कर्मियों को 15 दिनों के अंदर बस स्टैंड की पूरी साफ-सफाई कराने और व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने बस स्टैंड के आसपास फैली गंदगी को भी तुरंत साफ कराने के लिए कहा.

यात्री शेड और अन्य संरचनाओं की होगी मरम्मत

ओलिवर लकड़ा ने बस स्टैंड में बने यात्री पड़ाव और अन्य संरचनाओं की मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बस स्टैंड को व्यवस्थित और साफ रखना जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *