सिमडेगा : होली पर्व और मतगणना के दौरान संभावित उपद्रवियों से निपटने के लिए सिमडेगा पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में सिमडेगा पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें जवानों ने भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया.

Also Read : रात्रि गश्ती में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जब्त
वाटर कैनन और आंसू गैस का किया अभ्यास
मॉक ड्रिल के दौरान वाटर कैनन, लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का प्रदर्शन किया गया. एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि होली और मतगणना के दौरान असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

