Click Here
Click Here
Click Here

ICU में भर्ती सलमान खान के पिता सलीम खान, हालचाल लेने पहुंचे आमिर खान; सेहत पर दिया बड़ा अपडेट

  ब्रेन हैमरेज की परेशानी के चलते करीब नौ दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल...

 

ब्रेन हैमरेज की परेशानी के चलते करीब नौ दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में दाखिल होने के बाद डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि उन्हें हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ है, और साथ ही उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनका हालचाल जानने पहुचें.

सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे आमिर, बोले– हर दिन बेहतर हो रही है सेहत

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने पहले शाहरुख खान पहुंचे थे, वहीं अब आमिर खान भी लीलावती अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेकर आए. अस्पताल से बाहर निकलते समय आमिर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सलीम खान अभी ICU में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए आमिर खान ने बताया कि वे सलीम खान का हाल जानने अस्पताल गए थे. हालांकि उनकी सीधे मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन वे परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय तक बैठे.

 

आमिर ने कहा कि सभी लोग सलीम साहब के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. परिवार की ओर से उन्हें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत में रोज़ाना सुधार देखा जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सलीम खान जल्द ही पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौटें. आमिर खान से पहले शाहरुख खान, रणवीर सिंह और जावेद अख्तर जैसे कई नामी सितारे सलीम खान का हाल जानने लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं. सिर्फ फिल्मी हस्तियां ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले भी उनकी सेहत में जल्द सुधार के लिए दुआएं कर रहे हैं.

आमिर खान की पेशेवर जिंदगी

आमिर खान इन दिनों फिल्मों में अभिनय कम कर रहे हैं, लेकिन निर्माता के रूप में लगातार काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस किया है और अब उनकी फिल्म” एक दिन” रिलीज होने वाली है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में दिखेंगे. इसके अलावा सनी देओल के साथ उनकी फिल्म लाहौर 1947 भी इसी साल सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *