बुमराह के लिए BCCI का खास प्लान, A+ कैटेगरी हटने के बाद क्या होगा सुधार?

NEWS DESK: तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपये...

NEWS DESK: तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह को 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को समाप्त करने का फ़ैसला किया है. पहले इस कैटेगरी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल थे. अब इनमें से विराट कोहली और रोहित शर्मा केवल वंडे में खेल रहे हैं, जबकि रविंद्र जडेजा दो फॉर्मेट में खेल रहे हैं—टेस्ट और वनडे. बुमराह ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी में खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये देने की व्यवस्था की थी. इस कैटेगरी के खत्म होने के बाद ये खिलाड़ी अब A कैटेगरी में शामिल किए गए हैं, जिसमें सैलरी 5 करोड़ रुपये सालाना है. ऐसे में बुमराह को 2 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, क्योंकि वे तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं. हालांकि, बोर्ड इस मामले पर ध्यान दे रहा है और बुमराह की सैलरी में उचित संशोधन पर विचार कर सकता है.

ऐसा ही मामला अक्षर पटेल का भी है. वह लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टेस्ट टीम का हिस्सा भी हैं, लेकिन उन्हें ग्रेड C में रखा गया है, जिसमें खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. इस वजह से उनके वेतन में सुधार पर भी बीसीसीआई विचार कर रही है.

साल 2025-26 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 30 खिलाड़ी शामिल हैं. इस बार ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी गई है. ग्रेड B में 11 खिलाड़ी हैं, जबकि ग्रेड C में 16 खिलाड़ी शामिल हैं. बोर्ड जल्द ही हर कैटेगरी के खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी की पूरी जानकारी सार्वजनिक कर सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *