रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. यह याचिका निर्वाचन पदाधिकारी और मतदाताओं के लिए जारी दिशा-निर्देशों में न्यूनतम पांच मत नहीं देने पर उसे रद्द मानने के प्रावधान को चुनौती देते हुए दायर की गई थी.

BCI और JSBC से मांगा जवाब
सुनवाई के दौरान अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) और झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है. मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद तय की गई है.
Also Read: JTET परीक्षा को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, हजारीबाग में सरकार का पुतला दहन
चुनाव में अड़चनें साफ होती नजर आ रहीं
अदालत के इस रुख के बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में आने वाली अड़चनें फिलहाल साफ होती नजर आ रही हैं.
100 उम्मीदवार मैदान में, 25 महिला प्रत्याशी
झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में कुल 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 25 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं.
25 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
राज्य भर से कुल 25,001 मतदाता, जिनमें 5 महिला मतदाता भी शामिल हैं, 23 पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे.

