लोहरदगा: चंपाई सोरेन के पोते का हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में असामयिक निधन हो जाने की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. इस दुखद घटना से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा दुःख व्याप्त है.

धीरज प्रसाद साहू ने जताया शोक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद समाचार है और हृदय को व्यथित करने वाला है. कम उम्र में इस प्रकार की असामयिक मृत्यु बेहद पीड़ादायक है.
Also Read: BREAKING- ED समन अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
पूरे प्रदेश ने जताई संवेदना
साहू ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश सोरेन परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन परिवार को धैर्य और साहस बनाए रखना होगा.
इस घटना के बाद कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. पूरे राज्य में शोक का माहौल है.

