Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में दूसरे दिन सीबीआई की जांच जारी.

रांची: जिले के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में सीबीआई की दूसरे दिन भी जांच जारी है. यूनिवर्सिटी में वित्तीय अनियमितताओं...

रांची: जिले के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में सीबीआई की दूसरे दिन भी जांच जारी है. यूनिवर्सिटी में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को मंगलवार से सीबीआई की टीम जांच कर रही है. बुधवार को भी लगातार दूसरे दिन सीबीआई की टीम विश्वविद्यालय पहुंची और विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों और टेंडर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की.

Also Read :भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, उत्पाद नीति 2022 को लेकर लगाए गंभीर आरोप

नियुक्ति, टेंडर और खरीदारी से जुड़ा हैं मामला:

सीबीआई की यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हुई गड़बड़ियों को लेकर है. जांच एजेंसी मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर केंद्रित है, जिनमें विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी और धांधली के आरोप, निर्माण कार्यों और अन्य सेवाओं के लिए दिए गए टेंडरों में वित्तीय हेरफेर और लैब उपकरणों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद में बाजार दर से अधिक भुगतान और अनियमितता.

सैकड़ों फाइलें जब्त, अधिकारियों से पूछताछ:

सीबीआई ने अब तक 100 से अधिक महत्वपूर्ण फाइलें अपने कब्जे में ले ली हैं. जांच के दौरान सीबीआई के अधिकारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं. जब्त किए गए दस्तावेजों में कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो सीधे तौर पर वित्तीय लेनदेन में बरती गई लापरवाही की ओर इशारा करते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *