हाईवा की चपेट में आने से छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के गरजा गांव में हाईवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई. जबकि...

सिमडेगा : सदर थाना क्षेत्र के गरजा गांव में हाईवा की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई. जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों छात्र बाइक से 9वीं बोर्ड की परीक्षा देने सिमडेगा जा रहे थे.

घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत.
जानकारी के अनुसार सिमडेगा के कोचेडेगा निवासी रितेश सोरेंग अपने साथी अमन बिलुंग और रितेश डुंगडुंग के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रहा था. इसी दौरान गरजा गांव के पास उनकी बाइक हाईवा की चपेट में आ गई. इस हादसे में रितेश सोरेंग की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read : चारधाम यात्रा 2026: आज से शुरू हुआ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानिए कब खुलेंगे केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत चारों धाम के कपाट

एक घायल को किया गया रिम्स रेफर.
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान रितेश डुंगडुंग की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं अमन बिलुंग का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच.
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक रितेश सोरेंग के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *