चाईबासा: अंधविश्वास का तांडव, डायन के शक में मां-बेटे को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, 12 आरोपियों ने किया सरेंडर

चाईबासा: चाईबासा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में...

चाईबासा: चाईबासा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चाईबासा के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया. इस जघन्य अपराध में मां और बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि घर का मुखिया गंभीर रूप से झुलस गया है.

क्या है पूरी घटना

मिली जानकारी के अनुसार, कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों के एक समूह ने परिवार पर जादू-टोना (डायन) करने का आरोप लगाया. विवाद इतना बढ़ा कि उग्र भीड़ ने घर पर हमला बोल दिया. आरोपियों ने मां और उसके बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग की लपटों में घिरे मां-बेटे की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

बीच-बचाव करने आए महिला के पति को भी भीड़ ने नहीं बख्शा. हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप

इस घटना को अंजाम देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, पुलिस की दबिश और कानूनी कार्रवाई के डर से घटना में शामिल करीब 12 आरोपियों ने खुद ही कुमारडुंगी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. चाईबासा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *