एडवांस्ड स्टील प्रोसेस में 11 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा टाटा स्टील

रांची: टाटा स्टील एडवांस्ड स्टील प्रोसेस के क्षेत्र में झारखंड में 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. टाटा समूह के चेयरमैन...

रांची: टाटा स्टील एडवांस्ड स्टील प्रोसेस के क्षेत्र में झारखंड में 11 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा. टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि इस निवेश से स्टील प्रोसेसिंग की प्रक्रिया में तेजी आएगी और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी होगी. पहला निवेश जमशेदपुर में किया जाएगा. दूसरा चरण का निवेश भी जमशेदपुर में ही प्रस्तावित है. इसके अलावा टाटा मोटर्स के प्लांट में हाइड्रोजन ट्रक का निर्माण किया जाएगा.

एन चंद्रशेखरन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ कई योजनाओं पर चर्चा हुई है. टाटा समूह की शुरुआत झारखंड से ही हुई है और यह राज्य उनके लिए घर जैसा है. झारखंड में टाटा समूह के स्टील प्लांट, टाटा मोटर्स और टाटा कंपोनेंट्स कार्यरत हैं.

Also Read: हजारीबाग: DIG का निर्देश, छिनतई और धोखाधड़ी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के आदेश

कई योजनाओं में राज्य सरकार के साझेदार

उन्होंने कहा कि टाटा समूह कई योजनाओं में राज्य सरकार का साझेदार है. रांची सहित अन्य स्थानों पर टाटा समूह होटल खोलेगा. सबसे पहले रांची में होटल की शुरुआत की जाएगी. स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अपग्रेडेशन के लिए भी टाटा समूह योगदान देगा. क्रिएटिंग स्किल्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और सीएसआर फुटप्रिंट को और विस्तारित किया जाएगा.

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते हैं कि झारखंड में नॉलेज-बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित हों. इस दिशा में टाटा समूह विचार करेगा. इसके लिए एक विशेषज्ञों का छोटा समूह बनाया जाएगा, जो राज्य के विकास की संभावनाओं का अध्ययन करेगा.

टाटा समूह की वैश्विक पहचान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि टाटा समूह ने न केवल झारखंड में, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. कई प्रमुख संस्थानों का संचालन इस समूह द्वारा किया जाता है. उन्होंने कहा कि टाटा समूह झारखंड का वह हिस्सा है, जहां से इस समूह ने अपने सफर की शुरुआत की थी और यह सफर लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा समूह के चेयरमैन के साथ यह एक औपचारिक मुलाकात थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *