Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: बेबको कंपनी के मजदूरों पर हमला, 5 गंभीर रूप से घायल

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको (भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) के मुख्य गेट पर मजदूर पीएफ, ईएसआई सहित...

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको (भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) के मुख्य गेट पर मजदूर पीएफ, ईएसआई सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे.

धरनास्थल पर अचानक हमला

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सोमवार को धरने के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब करीब 20–25 असामाजिक तत्वों ने धरनास्थल पर बैठे मजदूरों पर हमला कर दिया. हमलावर लाठी, रॉड और पिस्टल सहित अन्य हथियारों से लैस बताए जा रहे हैं.

पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल

इस हमले में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

मजदूरों ने आरोप लगाया है कि यह हमला कंपनी प्रबंधन द्वारा बुलाए गए लोगों ने कराया है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम माड़ी आदित्यपुर थाना पहुंचे और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. इस मामले में थाने में लिखित आवेदन भी सौंपा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *