टेक जगत में सनसनी: सुंदर पिचाई की कमाई अब सबसे ऊपर

  News Desk:टेक्नोलॉजी की दुनिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है.गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने अपनी मेहनत का बड़ा...

 

News Desk:टेक्नोलॉजी की दुनिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है.गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने अपनी मेहनत का बड़ा फल पाया है.उनके अगले तीन साल का पैकेज 69.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 6361 करोड़ रुपये है.उनकी बेसिक सैलरी सालाना 20 लाख डॉलर होगी,लेकिन असली कमाई उनके शेयर और परफॉर्मेंस बोनस से आएगी.अगर गूगल अपने टारगेट पूरे करता है तो यह रकम और बढ़ सकती है.इसके अलावा उनके पैकेज में Waymo जैसी सेल्फ ड्राइविंग कार और Wing जैसी ड्रोन डिलीवरी जैसी भविष्य की टेक्नोलॉजी से जुड़े बोनस भी शामिल हैं.पिचाई ने 2004 में गूगल जॉइन किया और क्रोम और एंड्रॉइड को दुनिया भर में सफल बनाया.उनके नेतृत्व में गूगल की मार्केट वैल्यू 535 बिलियन डॉलर से बढ़कर 3.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई. इस वजह से अल्फाबेट ने उन्हें इतना भारी वेतन पैकेज दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *