Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज:कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

  News Desk:IMD के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.कई इलाकों में थोड़े...

 

News Desk:IMD के अनुसार झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है.कई इलाकों में थोड़े बादल, थोड़ी धूप और गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.7 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज और हल्की बारिश के आसार हैं.वहीं 8 मार्च को इसी तरह का मौसम पूर्वी जिलों में भी देखने को मिल सकता है.

9 मार्च को मौसम थोड़ी अधिक सक्रियता दिखा सकता है.इस दिन कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज और वज्रपात होने की संभावना है.मौसम विभाग ने ऐसे हालात में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

 

10 मार्च को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है.राज्य की राजधानी Ranchi में 7 से 9 मार्च के बीच गरज वाले बादल बनने के संकेत हैं.

 

तापमान की बात करें तो Ranchi में अधिकतम तापमान 31.8°C और न्यूनतम 18.2°C दर्ज किया गया.राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.7°C और सबसे कम Gumla में 16.2°C रिकॉर्ड हुआ.विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी हो सकती है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *