रांची समेत झारखंड में चढ़ेगा पारा, 15 मार्च से बदलेगा मौसम

  Ranchi: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत पूरे झारखंड में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन...

 

Ranchi: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रांची समेत पूरे झारखंड में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा. 15 मार्च से राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. इस दौरान बादल छाने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है.

रांची में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक रांची में 13 और 14 मार्च को आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 35°C और न्यूनतम तापमान 18–19°C के आसपास रह सकता है. वहीं 15 मार्च से रांची में आंशिक बादल छाने के साथ मेघ गर्जन और बारिश की संभावना है. 16 और 17 मार्च को भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं. अधिकतम तापमान घटकर करीब 31–34°C तक आ सकता है.

राज्य में तापमान का हाल

पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई. सबसे ज्यादा 6.8 मिमी बारिश पाकुड़ में दर्ज की गई. वहीं राज्य का सबसे अधिक तापमान 39.2°C डालटनगंज में रिकॉर्ड हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.9°C गुमला में दर्ज किया गया.

तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 17 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में गरज के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और वज्रपात की भी संभावना है.

हीट वेव का भी असर संभव

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 मार्च को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं गर्म हवा (हीट वेव) जैसी स्थिति बन सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *